किचन कैबिनेट में प्राकृतिक दर्द से राहत या पेट दर्द से राहत

किचन कैबिनेट में प्राकृतिक दर्द से राहत या पेट दर्द से राहत


    पेट दर्द के कारण, लक्षण और घरेलू इलाज Domestic remedies for Stomach Pain

आजकल पेट में दर्द होना एक समस्या बन गई है क्योंकि लोगों का खान-पान इतनी अनियमित हो गई है कि इसका सीधा असर उनके पाचन तंत्र पर पड़ता है। देर तक बैठ कर काम करना, समय के अभाव के कारण जंक फूड ज्यादा खाना, पर्याप्त मात्रा में नींद न होना जैसे समस्याओं के कारण सामान्य तौर पर बदहजमी या पेट संबंधी समस्याएं होती है जिसके कारण पेट में दर् होने लगता है।

जंक फूड जैसे- हैमबर्गर बन्स, फ्रेंच फ्राइज, चिप्स में मौजूद कार्ब्स मुंहासे पैदा कर सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर - फास्ट फूड में सोडियम भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ाती है और आपके हृदय तंत्र पर दबाव डाल सकती है। डायबिटीज - जंक फूड के सेवन से मधुमेह की समस्या भी हो सकती है।

आम तौर पर लोग पेट दर्द  के लिए सबसे पहले घरेलू नुस्खे ही अपनाते हैं। क्योंकि पेट दर्द के लिए घरेलू नुस्ख़े ही घर में सबसे पहले मिल जाते हैं जिससे दर्द से जल्दी राहत मिलती है।

आइये कुछ नुस्खे पड़ते हैं जो स्वास्थ्य एवं दर्द में उपयोगी हैं

1. पुदीना: पुदीना पाचन तंत्र में मांसपेशियों को आराम देने, ऐंठन और असुविधा को कम करने में मदद कर सकता है। आप पुदीना चाय पी सकते हैं या पुदीना तेल कैप्सूल ले सकते हैं।

2. अदरक: अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पेट दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। आप अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं, ताजी अदरक की स्लाइस चबा सकते हैं या अदरक की खुराक ले सकते हैं।

3.लगभग आधा छोटा चम्मच हींग को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इसी पेस्ट को शिशु की नाभी के किनारे-किनारे लगा दे ऐसा करने से शिशु के पेट दर्द में बहुत जल्दी आराम मिलता है।

4.काला नमक, सोंठ, हिंग, यवक्षार, अजवायन इन सभी को समान भाग में मिलाकर चूर्ण (Powder) कर ले फिर 2-2 ग्राम की मात्रा में सुबह-शाम नाश्ते और रात के खाने के बाद गुनगुने पानी से देवे इसका सेवन करने से पेट की गुड़गुड़ाहट और पेट के ऐंठन (Upset Stomach) में आराम मिलता है।

5.अगर बांयी ओर पेट में दर्द महसूस हो रहा है और यह दर्द कभी-कभार नहीं बनती बल्कि अक्सर होता रहता है तो सर्तक हो जाये क्योंकि यह दर्द किड़नी (गुर्दो) की परेशानी जैसे-पथरी आदि का कारण भी हो सकता है।

6. गर्म सेक: अपने पेट पर गर्म सेक लगाने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और दर्द कम होता है।

7. हाइड्रेटेड रहें: भरपूर पानी पीने से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और पाचन में सहायता मिल सकती है, जिससे पेट दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।

8. ट्रिगर खाद्य पदार्थों से बचें: यदि आप जानते हैं कि कुछ खाद्य पदार्थ आपके पेट दर्द को ट्रिगर करते हैं, तो आगे की परेशानी को रोकने के लिए उनसे बचने का प्रयास करें।

9.अजवायन चूर्ण का प्रयोग अजवायन 1 या 2 ग्राम, सोठ 1 ग्राम दोनों को साथ में अच्छी तरह से पीसकर गुनगुने पानी के साथ खाली पेट या नाश्ते के बाद लेना चाहिए। यह पाउडर पेट दर्द  को कम करता है तथा भूख को बढ़ाता है। यह पाउडर दिन में दो बार सुबह और शाम को लेना चाहिए।

10.हरड़ का प्रयोग भिंगी हुई हरड़ 2 नग, काला नमक 1 ग्राम, पिप्पली 1 नग, अजवायन 1 ग्राम इन सभी को एक साथ अच्छी तरह पीसकर गर्मपानी के साथ सुबह और शाम नाश्ते और रात के खाना खाने के बाद देना चाहिए। इस पाउडर को लेने से ज्यादा गैस बनना कम हो जाती है और पेट भी अच्छी तरह से साफ हो जाता है।

11.लगभग 10 मि.ग्रा.दो चम्मच पुदीना का रस ,10 मि.ग्रा.दो चम्मच शहद, 2.5 मि.ग्रा.नींबू का रस, 20 मि.ग्रा. ताजा पानी एक साथ मिलाकर पीने से पेट दर्द से आराम मिलता है।

 12.लगभग 2 ग्राम सूखी अदरक, 2 ग्राम काली मिर्च, 2 ग्राम हींग, 2 ग्राम  सेंधा नमक का मिलाकर पेस्ट जैसा बना लें। सबसे पहले नाभि के चारों ओर गीले आटे की कटोरी जैसी बना ले फिर इस पेस्ट को हल्के गुनगुने पानी में डालकर नाभि में डाल दें। यह क्रिया उदर शूल या पेट दर्द  से राहत दिलाती है।

13.लगभग 3 ग्राम गुड में 3 ग्राम अजवायन कूट कर मिलाए और इसके दो भाग कर ले सुबह-शांम खिलाने से उल्टियाँ रुक जाती है और पेट का फूलना भी कम हो जाता है।

15.लगभग अजवायन 1/2 छोटा चम्मच, हींग 1/4 चम्मच मिलाकर गुनगुने पानी के साथ लेने से पेटदर्द, गैस, जी मिचलाना आदि में बहुत जल्दी आराम मिलता है।

16. छोटा चम्मच लहसुन का रस और 3 छोटे चम्मच सादा पानी एक साथ मिलाकर 1 हफ्ते तक रोज सुबह या शाम खाने के बाद पीना चाहिए। इसके सेवन से गैस तथा पेट के दर्द  में बहुत जल्दी लाभ मिलता है।

17.नींबू के रस का मिश्रण पेट दर्द में लाभकारी 

5 मि.ली नींबू रस,5 नग का चूर्ण काली मिर्च और 1 ग्राम सोंठ चूर्ण और 1/2 गिलास गर्म पानी इन सभी को एक साथ मिलाकर सुबह या शांम 2 दिन तक देने से पेट दर्द और उल्टी में आराम मिलता है।

गैस की समस्या के कारण पेट दर्द– गैस की समस्या की वजह से पेट में ऐठन या मरोड़ उठने लगती है। यह दर्द कुछ समय के लिये ही रहता है।

अन्य द्रव्य शूल के कारण पेट दर्द- इसमें पेट दर्द खाली पेट रहने से होता है जिसके कारण पेट में सुई चुभौने जैसा दर्द होने लगता है और जी मिचलाता है।

परिणाम शूल के कारण पेट दर्द- इसमें पेट दर्द खाना खाने के तुरन्त बाद होने लगता है। जिसके कारण उल्टी भी होने लगती है और पेट में बहुत तेज कील चुभोने जैसे दर्द होता है।

पेट के बाई ओर, दाईं ओर और बीच में दर्द होना किस बीमारी का होता है संकेत-

पेट दर्द तो सबको किसी न किसी कारण से होता है। लेकिन इन विशेष जगहों पर दर्द होना किस बीमारी का संकेत होता है चलिये इसके बारे में जानते हैं-

जंक फूड जैसे- हैमबर्गर बन्स, फ्रेंच फ्राइज, चिप्स में मौजूद कार्ब्स मुंहासे पैदा कर सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर - फास्ट फूड में सोडियम भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ाती है और आपके हृदय तंत्र पर दबाव डाल सकती है। डायबिटीज - जंक फूड के सेवन से मधुमेह की समस्या भी हो सकती है।

नियमित रूप से जंक फूड खाने से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं जैसे कुपोषण, दंत समस्याएं आदि पैदा हो सकती हैं।

जंक फूड में निर्धारित मात्रा से अधिक कैलोरी, ट्रांस वसा, चीनी और नमक होते हैं, जो शरीर में वसा और अस्वास्थ्यकर चयापचय के चालक हैं। जंक फूड के खतरों से वजन बढ़ता है जिससे मधुमेह, हृदय संबंधी रोग, जोड़ों का दर्द आदि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

Note - To know more contact or consult physician or doctor

Comments

Popular posts from this blog

12th Eng Flamingo Poem-1 My Mother At Sixty Annotations/ vocabulary

12th Eng Flamingo Poem-1 (My Mother At Sixty Six )Summary, Introduction, Message

12th Eng.Flamingo Poem -1 Solved Extracts From My Mother At Sixty Six,